Monday 15 July 2013

प्रभु का नाम जपो..


ईश्वर का बुलावा आए
इक दिन सबने जाना है।

जब अंत समय है आता
कोई साथ न निभाता है।

खाली हाथ आये थे,
खाली हाथ जाना है।

साथ कुछ नहीं जाता
सब यहीं छूट जाता है।

मोहमाया को छोड़कर
भक्ति में मन लगाना है।

प्रभु का नाम जपते-जपते
वैकुण्ठ में स्थान पाना है।

अगला जन्म मिले ना मिले
पहले यही जनम सुधारना है।

अपने कर्म करके मिटटी में
वापिस लीन हो  जाना है।

No comments:

Post a Comment